उत्तर प्रदेशफीचर्ड
उपचुनाव नतीजे : BJP ने फिर मारी बाजी…
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/04/vote-300x225.png)
नई दिल्ली। देश की एक लोकसभा व 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए बीते रविवार (9 अप्रैल) को मतदान हुआ था। श्रीनगर लोकसभा सीट को छोड़कर, 10 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही, जबकि कांग्रेस दूसरे और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा राजस्थान की धौलपुर, असम की धेमई सीट और मध्य प्रदेश की अटेर सीट पर भी भाजपा आगे है।
योगी राज में 20 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला…![उपचुनाव नतीजे : BJP ने फिर मारी बाजी...](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/04/vote-300x225.png)
जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उसमें श्रीनगर की लोकसभा के अलावा दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा, कर्नाटक की नानजंगड और गुंडलूपेट विधानसभा सीट, झारखंड की लिटीपारा, राजस्थान की धौलपुर, पश्चिम बंगाल की कंठी दक्षिण, मध्य प्रदेश की अटेर व बांधवगढ़, हिमाचल प्रदेश की भोरंज और असम की धेमई सीट शामिल हैं।