राज्य

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी ने प्रशंसकों को यूं दिया फ्लाइंग Kiss, इस रूप में आया कुंद्रा परिवार

जयपुर।एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को जयपुर पहुंची। मुंबई से पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ जयपुर आईं। यहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे। राजस्थानी कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। राजस्थान रॉयल्स के माध्यम से जयपुर से जुड़ी रहीं शिल्पा योग क्रियाएं सिखाने यहां आईं हैं। ये रहेगा शिल्पा का शिड्यूल…
 
– इसके बाद सीधे वे होटल गईं। उनका जयपुर के प्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम रहा।
– शाम को वे योग क्रिया के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। इससे पहले रामबाग पैलेस होटल में योगाभ्यास भी किया।
– शनिवार और रविवार सुबह जयपुरवासियों को योग कार्यक्रम चल रहा है।
 
ऐसा रहा एयरपोर्ट पर माहौल
जैसे ही शिल्पा और राज बेटे के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, तीनों के स्वागत को लोग उमड़ पड़े।
– बड़ी संख्या में गर्ल्स भी यहां उनके स्वागत को आईं। युवकों ने सेल्फी लेने की कोशिश की।
– कई लोग वीडियो बनाते रहे।
– आयोजक मित्रोदय गांधी समेत उनकी टीम ने गुलदस्ते भेंट कर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
 
यह है पूरा कार्यक्रम
– जयपुर के एसएमएस इन्वेस्टमेंट मैदान में दो दिन तक योग क्रियाओं के अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
– आयोजक मित्रोदय गांधी ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े सात बजे तक योग का कार्यक्रम तय किया गया है।
– इसमें पास के जरिए एंट्री की जा रही है। शिल्पा इसमें योग क्रियाएं करा रही हैं।
– योग कार्यक्रम का समापन रविवार सुबह 8 बजे होगा।

Related Articles

Back to top button