ऐसा क्या हुआ जो, पिता ने बेटी का गला काटकर कर दी हत्या…!!

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे के शेखजाद इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी है|उसके बाद बेटी के शव को उसके प्रेमी के घर के पास वाली गली में फेक दिया| फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
सूत्रों की माने तो लड़की की मां ने उसके कमरे में लड़के को देख लिया था, जिसके बाद उसने बेटी के कमरे की कुंडी लगा दी और पति के साथ बाकि परिजनों को उसकी सूचना दी कि घर में कोई युवक घुसा हुआ है| जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस को इसकी सुचना दी और लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन लड़का पुलिस के चुंगल से भागने में सफल रहा|
वही बेटी की इस हरकत से गुस्साए पिता ने बिना किसी से कुछ कहे सीधे लड़की के कमरे चाकू लेकर गया और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी| इतना ही नही पिता ने लड़की की लाश को घसीटते उस युवक के घर पास गली में फेक दिया, जिसके बाद दोनों परिवार वालो के बीच काफी देर तक पत्थर बाजी हुई| घटना की जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है|