
आज के जमाने की लड़कियों की बात करें तो आज के जमाने में हर एक लड़की का बचपन से ही सपना हुआ करता है कि वह बड़ा होकर एक अभिनेत्री मॉडल या फिर कुछ ऐसा बने जिससे कि ज्यादा संख्या में लोग उन्हें जाने। कुछ लड़कियां अपने इस सपने को अपनी मेहनत के बदौलत पूरा भी कर लिया करती है। परंतु आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने वाले हैं जो कि बेहद ही खूबसूरत होने के बावजूद मात्र 21 साल की उम्र में साध्वी बन गई। अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर इतनी छोटी सी उम्र उन्होंने साध्वी बनने का ही रास्ता क्यों चुना। तो चलिये आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे…
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं वह लड़की कोई और नहीं बल्कि जया किशोरी है। राजस्थान की रहने वाली इस लड़की की बात करें तो यह लड़की खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से बिल्कुल भी काम नहीं है। इतनी ज्यादा खूबसूरत होने के बावजूद इस लड़की ने सब कुछ को पीछे छोड़कर साध्वी बनने के राह पर ही निकल पड़ी। इस लड़की के साध्वी बनने के पीछे की वजह भी बेहद ही रोचक है। आपको बता दें कि यह लड़की बचपन से ही भगवान के प्रति काफी ज्यादा आस्था रखती थी। वर्ष 1996 को राजस्थान के सुजानगढ़ शहर में जन्मी यह लड़की दुनिया के सभी मोह माया को छोड़कर आज एक साध्वी का रूप धारण कर चुकी है।
ऐसा बताया जाता है कि बचपन के दिनों से ही भगवान के प्रति काफी ज्यादा आस्था रखने की वजह से उन्हें ऐसा लगता था कि वह एक साधु बनकर वह लोगों का परोपकार कर सकती है। आपको यहां यह बात बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अचानक से उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। साधु बनने के फैसले करने के बाद उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ साथ अपने रिश्तेदारों के भी इस मुद्दे के ऊपर सलाह ली थी।
जब उनके परिवार वालों को ऐसा लगने लगा कि भगवान की भक्त होने की वजह से उन्हें साधु बनने से रोकना नामुमकिन है तो उन्होंने उन्हें इसकी इजाजत दे दी। अगर सीधे शब्दों में कहें तो परिवार वालों की अनुमति मिलने के बाद ही उन्होंने साध्वी बनने का फैसला किया और आज भी वह इस फैसले के ऊपर अडिग है।
साध्वी बन जाने के बाद आज यह लड़की सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोगों के बीच भगवान के प्रति आस्था और उनसे जुड़े ज्ञान को बांट रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह अपने साध्वी जीवन से कुछ वक्त निकालकर अपनी बीकॉम की पढ़ाई को भी पूरा कर रही है।
पढ़ाई की बात करें तो पढ़ाई के मामले में वह काफी ज्यादा तेज भी है। जब उनसे इस बात को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर वह पढ़ाई क्यों कर रही है तो उनका यही जवाब था कि ज्ञान पाने की कोई सीमा नहीं है। उनके मुताबिक जीवन में कभी ना कभी पढ़ाई काम जरूर आती है इसलिए जीवन में पढ़ना हर किसी के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।