अन्तर्राष्ट्रीय

कनाडा के जलीय क्षेत्र में मृत पाए गए छह लुप्तप्राय व्हेल

ओटावा : सेंट लॉरेंस की खाड़ी में इस महीने छह नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल मृत पाई गईं। कनाडाई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस घटना के कारण कनाडा परिवहन ने खाड़ी में एक जहाज की गति की सीमा 10 समुद्री मील तय की है और 16,000 वर्ग किलोमीटर (6,200 वर्ग मील) तक व्यवसायिक तरीके से मछली पकडऩे पर रोक लगा दी है। मृत व्हेल को समुद्र में बहती हुई देखी गयीं और उपग्रह ट्रैकिंग उपकरणों से इसे चिह्नित किया गया। गुरुवार दोपहर को ‘मत्स्य और महासागर कनाडा’ ने कहा कि एक अन्य मरी हुई व्हेल को विमान से प्रायद्वीप से दूर देखा गया जो खाड़ी से दूर नहीं है।

Related Articles

Back to top button