मनोरंजन

‘कलंक’ के सेट से लीक हुई आलिया की कई वीडियो !

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन नजर आने वाले है। बीते दिनों आलिया-वरुण ने फिल्म को लेकर जानकारी दी थी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। दोनों ने अपनी शूटिंग की आखिरी तस्वीर शेयर कि थी।

https://www.instagram.com/p/Bsm1BT6g-uA/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं अब सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की कुछ वीडियो लीक हुई है जिसमे आलिया भट्ट डांस करती नजर आ रही है। एक नहीं दो नहीं बक्लि 4 वीडियो सामने आई है। इन वीडियोज में आलिया लहंगा पहने हुए नजर आ रही है और वह कई डांसर्स के बीच राजस्थानी डांस करती हुई भी दिख रही है। ये ग्वालियर के किले की है जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

https://www.instagram.com/p/BsllRZQAnsU/?utm_source=ig_web_copy_link

ग्वालियर के किले में इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट और वरुण धवन के उपर एक गाने को फिल्माया गया। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर मोस्ट अवेटेडड फिल्म कलंक की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर फैन्स के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला था।

https://www.instagram.com/p/BsnY9JigV22/?utm_source=ig_web_copy_link

रुण धवन और आलिया भट्ट एक साथ चौथी बार फिल्म कलंक में काम कर रहे है। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में अपनी खूबसूरत जोड़ी से फैन्स के दिलों में पहले ही बस चुके है।

https://www.instagram.com/p/BskNBBEg0JZ/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि कलंक के बाकी स्टारकास्ट की तो इसमें आलिया और वरुण के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। आलिया जल्द ही रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय में नजर आने वाली है।

Related Articles

Back to top button