मनोरंजन

काफी नजदीक आ गये हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

मुम्बई : मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के एक्टर बेटे रणवीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से सम्बन्धित कई नायिकाओं से प्रेम सम्बन्ध रहे हैं। खबर मिली है कि रणवीर ने अब आलिया भट्ट को प्रेम में मोहित कर लिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिंकअप्स के चर्चे कई दिनों से सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों से इस बारे में सवाल भी पूछे जाते हैं। बीते दिनों आलिया भट्ट से एक चैट शो के दौरान पूछा गया कि उनकी तस्वीरें आजकल रणबीर कपूर के साथ काफी छप रही हैं। आलिया ने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया और शर्मा गईं। आलिया का चेहरा चैट शो के दौरान लाल हो गया था और उन्हें अपने दोनों हाथों से इसे छिपाना भी पड़ा था। अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर कपूर से आलिया और उनके लिंकअप के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, ‘अब मुझे आलिया पर क्रश है।’ रणबीर ने यह भी बताया कि उन्होंने आलिया की फिल्म राजी देखी और यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। बता दें कि रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उनके लिंकअप की खबरें इसी बीच शुरू हुईं। हालांकि आलिया कह भी चुकी हैं कि रणबीर कपूर उनके क्रश रहे हैं और उन्हें उनकी हर बात पसंद है। बीते दिनों आलिया-रणबीर सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे और उन्होंने पोज भी दिए थे।

Related Articles

Back to top button