ज्ञान भंडार

किसी को अपने इशारों पर नचाने के लिए कीजिये कामदेव के इन 2 मंत्रो का जाप

दुनिया के सभी लोगों में किसी ना किसी को अपने वश में करने की चाहत होती है लेकिन कर नहीं पाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी को अपने वश में करना चाहते हैं तो कामदेव का पूजन कर सकते हैं। आप सभी कामदेव की कथा से तो परिचित ही होंगे, और आप जानते ही होंगे कामदेव को प्रेम, आकर्षण, काम भावना और प्रबलतम लगाव का देवता कहा जाता है। ऐसे में अगर आप किसी को अपने प्रेम में करना चाहते हैं या उसे वश में करना चाहते हैं तो आप उनके मंत्र का जाप कर सकते हैं।

जी हाँ, आज हम आपको बताने जा रहे हैं दो पौराणिक मंत्र जिनसे आपको मनचाहा प्यार मिल जाएगा और आप अपने चाहनेवाले को पा सकेंगे। जी दरअसल इस मंत्र के नियमित जाप से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है और आप अपने चाहनेवाले को पा सकते हैं। आइए जानते हैं उस मंत्र को।

कामदेव वशीकरण मंत्र – ‘ॐ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्’ इसी के साथ कहा जाता है इस मंत्र का नियमित जाप करने से कामदेव प्रसन्न हो जाते हैं। जी हाँ और जिसे आप चाहते हैं उसकी नजर आप पर आकर अटक जाती है और वह आपके ख्यालों में बसने लगता है। इसी के साथ आप एक और मंत्र का उपयोग कर सकते हैं जिससे कोई आपके वश में आ जाए।

मंत्र – ‘ॐ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा’ यह है दूसरा मंत्र जिसके उपयोग से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं। वैसे इन मंत्रों को सुबह और शाम 108 बार जाप करना चाहिए और ध्यान रहे मंत्र एकांत में बैठकर जाप करें। ध्यान रहे जब आप मंत्र का जाप कर रहे हों तो उसका ध्यान लगाए जिसे पाने या जिसे वश में करने के लिए आप जाप कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मंत्र 21 दिनों तक करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button