राष्ट्रीय

कीर्ति ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, नीतीश की तारीफ की

kirti-azad-1453200701भारतीय जनता पार्टी से निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद ने भी शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें कुशल प्रसाशक बताया है। आजाद ने संवाददाताओं से बातचीत में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब प्रशंसा की। आजाद ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अधिकारियों में मुख्यमंत्री कुमार का डर नहीं होना राज्य में बढ़ते अपराध की एक बड़ी वजह है। नीतीशजी काफी अच्छे प्रशासक हैं। जब हमलोग (भाजपा) सरकार में थे तब भी नीतीश कुमार अच्छे प्रशासक थे और आज भी वह अच्छे प्रशासक है इसमें कोई शक नही।

सांसद ने चुनाव के समय कहे सभी बातो को एक सिरे से नकारते हुए कहा कि चुनाव के समय नीतीश कुमार ने भी हम लोगों पर आरोप लगाये और हम लोगों ने भी उनपर आरोप लगाये , यह चुनाव में चलता रहता है। वह चुनावी बातें थी , वैसे नीतीश कुमार अच्छे प्रशासक है यह बात भाजपा भी मानती है और हम भी मानते है।

आजाद ने सवालिया लहजे में कहा कि जिले के जो पुलिस कप्तान है उनकी कमी से कभी- कभी घटनायें होती है जिस कारण लोग नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते है लेकिन आने वाले दिनों में जल्दी ही वह इस चुनौती से निबट लेंगे।

गौरतलब है कि पटना के सांसद और शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button