राज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री के सामने फुंका गया मोदी का पुतला

putlaजम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के सामने मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों ने गले में प्याज की मालाएं डाली हुई थी। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12:30 बजे प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा की अध्यक्षता में यूथ कांग्रेसियों द्वारा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रैस क्लब के पास प्रदर्शन का कार्यक्रम था। प्रणव शगोत्रा समय से कुछ समय पहले ही प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि डॉ. जितेंद्र सिंह प्रैस क्लब में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए हैं तो उन्होंने तत्काल सभी कार्यकर्ताओं को वहां पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।डॉ. जितेंद्र सिंह को जब पता चला कि यूथ कांग्रेसी प्रैस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वह कुछ देर के लिए अंदर रुक गए। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल पहुंच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। यूथ कांग्रेसी लगातार प्रदर्शन करते रहे और मोदी तथा भाजपा के खिलाफ नारे लगाते रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से निकले तो यूथ कांगेसियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उनके सामने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया। अत्यधिक पुलिस बल होने के कारण यूथ कांग्रेसी डॉ. जितेंद्र सिंह को घेर नहीं पाए और वह वहां से निकल गए। यूथ कांग्रेसियों की वजह से डॉ. जितेंद्र सिंह लगभग आधा घंटे ते प्रैस क्लब के अंदर फंसे रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह के जाते ही यूथ प्रधान प्रणव शगोगा ने महंगाई को लेकर जमकर केंद्र की राजग सरकार को कोसा। उन्होंने मोदी सरकार को गरीब विरोधी सरकार करार दिया। शगोत्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कारपोरेट सैक्टर को फायदे पहुंचाने के लिए गरीब जनता का गला घोंटने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी अच्छे दिन की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। आम लोगों को 80 रुपये किलो प्याज खरीदना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा जरूरतमंद सामानों की कीमतें बढ़ा दी गई है जिससे गरीब वर्ग के लोगों का दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो गया है। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button