स्पोर्ट्स

क्या गब्बर की पारी दिल्ली केपिटल्स को पहुंचा पाएगी पाइंट टेबल के शिखर पर

जयपुर। आईपीएल का 12वॉ सीजन चल रहा है, इस सीजन में भी कई रिकार्ड बनेगे तो कई टूटेगें, लेकिन क्रिकेट का जूनून लोगो के सर से कम नहीं होगा। आज का मैच दिल्ली व पंजाब के बीच खेला जाना है। इस मैच में शिखर धवन दिल्ली की टीम से खेल रहें है। शिखर धवन आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेलते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम में वे बतौर ओपनर बल्लेबाज के रुप में जाने जाते हैं। शिखर धवन ने अब तक के अपने क्रिकेट करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

शिखर धवन ने 118 वनडे पारियों के दौरान अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर महान कैरेबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। ब्रायन लारा ने भी अपने वनडे 5000 रन 118 पारियों में बनाए थे। हालांकि शिखर धवन विराट कोहली से थोड़े पीछे हैं, उन्होंने 114 पारियों में 5000 वन-डे रन बनाए थे। आज हम इस लेख में शिखर धवन की कुड़ली का विश्लेषण कर रहें हैं। शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ। जन्म के समय ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर इनकी चंद्र राशि सिंह हैं तो इनकी सूर्य राशि पाश्चात्य धनु व सूर्य राशि भारतीय वृश्चिक हैं। इनका जन्म पूर्व फल्गुनी नक्षत्र में हुआ है।

जन्म के समय इनकी कुड़ली में ग्रहों की स्थित के आधार पर इनका रुझान हमेशा खेल की ओर रहा। जिस कारण से इन्होंने खेल जगत में अपने करियर को बढाया है। इनकी कुड़ली में मंगल क शुभ स्थिति के कारण इनको किकेट में आगे बढने व अपना करियर क्रिकेट में बनाने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button