स्वास्थ्य

क्या शाम को एक्सरसाइज करना है बेहतर?

eveningexcercise_12_05_2016कई फिटनेस एक्सपर्ट और सर्वे में यह बात सामने आई कि सुबह के समय एक्सरसाइज करना अधिक बेहतर है। यह फैट बर्न करने का सबसे बेहतर समय होता है और स्ट्रेस को दूर करने का भी। मगर, जिन लोगों को सुबह एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता, फिर उनके लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?

सवाल: शाम को एक्सरसाइज करना कितना फायदेमंद होता है?

जवाब : ऐसा माना जाता है जिन लोगों के पास सुबह व्यायाम करने का समय नहीं है, उनके लिए शाम में व्यायाम करना सकारात्मक विकल्प हो सकता है। जो लोग अपने फिटनेस के रुटीन को बनाए रखना चाहते हैं वे शाम का समय चुन सकते हैं।

सवाल : किस समय एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर होगा, सुबह या शाम?

जवाब : सार्केडियन पर ट्रेंनिंग देना इतना आसान नहीं। यदि आपके पास सुबह और शाम दोनों समय एक्सरसाइज के लिए हैं तो कुछ हफ्ते सुबह और कुछ हफ्ते शाम में एक्सरसाइज करके देखें। साथ ही एक्सरसाइज के प्रकार का भी ध्यान रखें। जिस समय आप सबसे अधिक बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर पाते हैं या जिस समय पर आप अपने रूटीन पर नियमित रह पाते हैं उसे चुनें।

सवाल: शाम में किस तरह की एक्सरसाइज बेहतर परिणाम देती है?

जवाब : ‘स्पोर्ट्स मेडिसिन” में प्रकाशित रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार शाम के समय एक्सरसाइज परफॉर्मेंस अधिक बेहतर होती है। यूरोपीयन जर्नल ऑफ अप्लायड फिजियोलॉजी में प्रकाशित लेख के अनुसार शाम के समय मैक्सिमल एरोबिक्स लेग एक्सरसाइज करना अधिक फायदेमंद होता है।

मसल्स बनाने और हाई इंटेंसिटी एवं पावर बेस्ड एक्सरसाइज जैसे वेट ट्रेनिंग और एरोबिक्स ट्रेनिंग शाम में करना फायदेमंद होता है। शाम के समय शरीर का तापमान अधिक होता है और मसल्स वॉर्म रहती है, जो एक्सरसाइज करने के लिए परफेक्ट है। जबकि सुबह मसल्स टाइट रहती हैं।

शाम में एक्सरसाइज करने के ये होते हैं फायदे

अच्छी नींद आती है

जो लोग शाम के समय वर्कआउट करते हैं, उन्हें रात को अच्छी नींद आती है। इस समय व्यायाम करने से आपको स्फूर्ति महसूस होती है। शारीरिक श्रम के बाद आपके ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है और रात में आपका शरीर बेहतर नींद के लिए तैयार हो जाता है।

जल्दी नहीं होती

शाम के समय एक्सरसाइज करने की सबसे अच्छी बात होती है कि आपके पास पर्याप्त समय होता है। वर्किंग लोगों के लिए शाम का समय सबसे बेहतर होता है एक्सरसाइज के लिए।

थकाने वाला नहीं होता

शाम के समय आपको बहुत थकान नहीं होती बल्कि यह रिक्रिएशन जैसा होता है। दिनभर के तनाव को दूर करने के लिए शाम का व्यायाम बेहतर होता है।

Related Articles

Back to top button