राष्ट्रीयव्यापार

खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, 30 हजार से नीचे आए दाम

gold_1463486014सोना खरीदने की राह देख रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। लगातार कीमतें बढ़ने के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 
30,000 रूपए प्रति दस ग्राम के स्तर से नीचे आ गई हैं।

सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए कीमतों में बदलाव के बाद यह कीमत घटी है। मंगलवार को सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम 230 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमत इसके बाद प्रति दस ग्राम 29,820 रुपए के स्तर पर आ गई है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में 160 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत इससे पहले 41,000 रुपए प्रतिकिलो थी। सोने की कीमतों में अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर यह गिरावट सिंगापुर, अमेरिका के बाजारों में दर्ज की गई है।

 
 

Related Articles

Back to top button