राज्यराष्ट्रीय

गुजरात में अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव, गृहमंत्री अमित शाह ने की राज्‍यपाल

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह की सोमवार को गुजरात के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ बोर्ड व निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जोरों पर है।

इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री शाह की गुजरात यात्रा तथा राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री रुपाणी ने एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की बात से साफ इन्कार करते हुए कहा था कि यह महज अफवाह है।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री रुपाणी व भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के बीच बोर्ड व निगमों में नियुक्तियों को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर कई पार्टी नेता व विधायक गांधीनगर स्थित पार्टी दफ्तर के चक्कर लगाने लगे हैं। शाह की गुजरात यात्रा के दो दिन पहले ही रुपाणी सरकार ने करीब छह दर्जन आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Related Articles

Back to top button