उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

गुजरात मॉडल आरएसएस-विहिप ने पैदा किया : अखिलेश

akलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के नेता अखिलेश यादव ने  गुजरात मॉडल की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि यह मॉडल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)  बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के लोगों का पैदा किया है।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव लगभग आखिरी चरण में पहुंच गया है  लेकिन आज तक किसी को नहीं पता कि ये गुजरात मॉडल क्या है।उन्होंने कहा  ‘‘यह मॉडल आरएसएस  बजरंग दल और विहिप के लोगों का पैदा किया है। इसका मतलब लोगों को बांटना है। लोगों को विकास के नाम पर गुमराह करने के लिए भाजपा से जुड़े इन संगठनों के लोगों ने इस मॉडल को पैदा किया।’’ अखिलेश ने कहा ‘‘जिस गुजरात के विकास का भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी डंका पीटते हैं  वहां से ज्यादा विकास उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जिस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम सपा सरकार के हैं वैसे गुजरात में नहीं चल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘मैंने गुजरात दौरे के दौरान वहां के लोगों से पूछा कि क्या वहां सिचाई  पढ़ाई  दवाई मुफ्त है। क्या वहां छात्रों को सरकार ने लैपटाप दिया। क्या अल्पसंख्यक छात्रों को कन्या विद्या धन दिया जाता है। गुजरात के लोगों ने माना कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के कार्यक्रम गुजरात सरकार से बेहतर हैं।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है। इन चरणों में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button