अन्तर्राष्ट्रीय

गोलीबारी के बाद हमलावर ने किया सरेंडर

लासवेगास गोलीबारी की घटना में एक की मौत

न्यूयार्क (एजेंसी)। एक बस में जानलेवा गोलीबारी की लास वेगास स्ट्रिप पर हुई घटना के बाद हमलावर ने शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण कर दिया। हमलावर ने घटना के बाद खुद को एक बस में बंद कर लिया था। इस घटना की वजह से व्यस्त रहनेवाला यह पर्यटक कॉरिडोर घंटों बंद रहा। यह गतिरोध कल दिन में 11 बजे शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें:- अंतरिक्ष में अगली पीढ़ी की परमाणु घड़ी भेजने की तैयारी में नासा

गोलीबारी के बाद हमलावर ने किया सरेंडर

ये भी पढ़ें:- बीकानेर की तनुश्री पारीक बनी देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी

गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं, दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना कॉस्मोपोलिटन होटल कसीनो के निकट लास वेगास बाउलवार्ड में रूकी एक डबल डेकर बस में हुई। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता डेनिटा कोहेन ने बताया कि गोलीबारी के बाद दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। लास वेगास पुलिस अधिकारी लैरी हैडफील्ड ने बताया कि अपराहन तीन बजकर 30 मिनट से कुछ पहले हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने गोली नहीं चलाई। मौके पर संकट वार्ताकार, रोबोट और हथियार से लैस वाहन मौजूद थे। पुलिस मानती है कि हमलावर इस घटना का एकमात्र संदिग्ध है।

Related Articles

Back to top button