फीचर्डलखनऊ

गौड ब्राह्मण महासभा ने मनाई श्री परशुराम जयंती

20160509_135317ब्राह्मण व्यापारियों की सूची तैयार कर शीघ्र ही व्यापार मंडल का गठन किया जायेगा: ऋद्धि किशोर गौड
लखनऊ: गौड ब्राह्मण समाज ने आज नाका स्थित ठाकुर द्धारा कार्यालय पर श्री परशुराम जयंती का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रुप में महापौर डा दिनेष शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विषाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें छोले-चावल का भोग लगाकर दिन भर वितरण किया गया। पूजन के उपरांत लखनउ ब्राह्मण व्यापार मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल में संरक्षक के रुप में प0 श्री सतीश चन्द्र मिश्रा, महापौर डा0श्री दिनेश शर्मा, प0 श्री गोपाल नारायण मिश्रा व श्री अमर नाथ मिश्रा जी को पदेन किया गया है। इसके अध्यक्ष प0 श्री बाबू लाल शर्मा जी होगें। ऋद्धि किशोर गौड ने बताया कि लखनउ के ब्राहम्मण व्यापारियों की सूची तैयार कर षीघ्र ही व्यापार मंडल का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर जीवन लाल गौड, अध्यक्ष नरेन्द्र षर्मा, सत्य नारायण गौड, केषव षर्मा, राज कुमार शर्मा,प्रमोद शर्मा मीडिया प्रभारी ऋद्धि किशोर गौड, सुरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, आषुतोष शर्मा, मनो शर्मा आदि ने सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का संकल्प लिया। जल, गंगा, गोमती को बचाने के लिए पूरा समाज एक जुट होगा। श्री गौड ने कहा कि आज सब आर ओ का उपयोग घरों में कर रहें है एक लीटर पानी पानी निकालने पर 4 लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, इसको बचाने के लिए पाइप के नीचे खाली टब लगा कर उसे बचा सकता है।

Related Articles

Back to top button