अपराध

घर में कीमती सामान न मिलने पर पति / ब्वॉयफ्रेंड के सामने करता था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को वीरमगाम के वसावा गांव से 45 साल के कुख्यात अपराधी अकबर उर्फ लूलो संधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार संधी का नाम दो सामूहिक दुष्कर्म में आया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज डीसीपी राजदीप सिन्ह झाला ने कहा कि गैंग के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। झाला ने कहा, ‘अभी तक हमें दो मामलों में उसकी संलिप्तता मिली है। जिसमें एक लड़की का उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने और एक पत्नी का उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया।’ पुलिस का कहना है कि उस गैंग ने लूट, चोरी और चोरी के साथ हत्या जैसे अपराध किए हैं।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यदि गैंग के सदस्यों को अपने शिकार के पास से कीमती सामान नहीं मिलता था तो वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते थे।’ पुलिस का कहना है कि गैंग चोरी, अवैध हथियार रखने और जेबकतरी के 18 मामलों में शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि गैंग ने सानंद, सारखेज, बावला, कलोल, लंघडाज, बागोदरा, मेहसाणा, लख्तर, बोटाड़, वीरामगम और कड़ी पुलिस थानों के अंतर्गत अपराध को अंजाम दिया है।

ब्वॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म
10 अक्तूबर को एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नर्मदा नहर से गुजर रही थी। अकबर और उसके साथियों ने उन्हें रोका। चाकू की नोंक पर उन्हें सभी कीमती सामान देने के लिए कहा गया। उनके पास देने के लिए कुछ नहीं था। गुस्साए गैंग के सदस्यों ने लड़की के दुपट्टे से लड़के के हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंग वहां से लड़के का हेल्मेट लेकर चला गया। पुलिस ने अकबर के पास से हेल्मेट बरामद कर लिया है।

पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
30 अक्तूबर को एक महिला अपने पति के साथ खेत में बनी झोपड़ी में सो रही थी। सुबह के साढ़े तीन बजे अकबर और उसके गैंग के दो सदस्य वहां पहुंचे। उनके पास लाठी और हथियार थे। उन्होंने जोड़े से कीमती सामान मांगा। जब उन्हें बताया गया कि उनके पास कुछ नहीं है तो गैंग ने लंबे तौलिए से पति को बांध दिया। इसके बाद 30 साल की महिला का चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Related Articles

Back to top button