राष्ट्रीय

चलती ट्रेन में रेप, महिला ने दांत से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

rane-newsनई दिल्‍ली। दिल्‍ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। एक बार फिर चलती ट्रेन में महिला के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया है। चलती ट्रेन में 32 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है। जननायक एक्सप्रेस के लेडीज कोच में अकेली बैठी इस महिला के साथ शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के दौरान ट्रेन में 3 आरोपी मौजूद थे। 2 आरोपियों ने महिला के साथ लूटपाट की इसी दौरान तीसरे आरोपी ने एक तरफ से खिड़कियां बंद कर महिला से हैवानियत की। आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। महिला ने खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी को दांतों से बुरी तरह काट लिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला।

पुलिस के मुताबिक, जिस कोच में महिला बैठी थी उसमें से 4 महिलाएं शाहदरा स्टेशन उतर गईं। उसके बाद यह महिला कोच में अकेली रह गईं। महिला को पुरानी दिल्ली स्टेशन पर उतरना था। शाहदरा से तीन लड़के लेडीज कोच में चढ़े। अकेली महिला को देख 2 लुटेरों ने बैग और बाकी सामान लूटा और चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। हादसे के वक्त ट्रेन धीमी रफ्तार से लोहे के पुल से गुजर रही थी। चीख-पुकार सुनकर दो पुलिसवाले चलती ट्रेन में चढ़े। पुलिसवालों ने देखा कि आरोपी के शरीर से खून बह रहा था। उन्होंने बदहवास महिला के शरीर को ढका और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को तुरंत पीसीआर से अस्‍पताल भेजा गया। आरोपी को भी अस्‍पताल भेजना पड़ा। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं। आरोपी की पहचान शाहबाज (25) के तौर पर हुई है। वह नशेड़ी बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button