जीवनशैली

चेहरे का लुक बदल देता है रेड लिपस्टिक

जीवननशैली : कई स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि रेड लिपस्टिक आपके लुक के साथ-साथ पर्सनैलिटी को भी बदल सकती है। रेड कलर की लिपस्टिक के साथ कुछ तो ऐसा है कि इसे देखते ही तुरंत किसी के भी मन से यही बात निकलती है कि हां मैं तीव्र हूं, मेरी तरफ देखो। साथ ही लोग आपको पलटकर देखते जरूर हैं। और इसलिए यह दोनों ही बातें आपके आत्मविश्वास यानी कॉन्फिडेंस के लिए प्रोत्साहन का काम करता है। अगर आपने सही शेड की रेड लिपस्टिक लगायी है तो निश्चित तौर पर आपको अच्छा महसूस होगा। एक ऐसा लिप कलर जो ज्यादातर स्किन टोन्स पर सूट करता हो उसे हर कोई पसंद करता है और रेड कलर की लिपस्टिक भी कुछ ऐसी ही है। लाइट, डार्क, पेल हर तरह के कम्प्लेक्शन पर ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक अच्छी लगती है। एक रिसर्च में यह बात सामने आयी थी कि लिप्स और आइब्रोज जैसे फेशियल फीचर्स उम्र बढऩे के साथ अपना रंग खोने लगते हैं। लिहाजा कम उम्र की महिलाओं की लिप्स मच्योर महिलाओं की तुलना में ज्यादा रेड होती है। ऐसे में जवां और यूथफुल दिखने का सबसे आसान तरीका है कि आप रेड लिपस्टिक लगाएं। एक स्टडी में यह बात सामने आयी थी कि वैसी महिलाएं जो वर्कप्लेस पर रेड कलर की बोल्ड लिपस्टिक लगाती हैं उन्हें अपने काम में ज्यादा दक्ष, सक्षम और समर्थ समझा जाता है और उन्हें ज्यादा पसंद भी किया जाता है। इसमें कोई शक भी नहीं है क्योंकि आप जब रेड लिपस्टिक लगाती हैं तो क्या आप खुद को बॉस बेब की तरफ फील नहीं करतीं?

Related Articles

Back to top button