अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड
छात्र वीजा घोटाले में पकड़े गए आप के दो सदस्य
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/02/aaa.jpg)
लंदन। आम आदमी पार्टी (आप) की ब्रिटिश शाखा के दो कथित सदस्य यहां एक छात्र वीजा घोटाले में पकड़े गए हैं। बीबीसी के अंडरकवर ऑपरेशन में आप के कथित कार्यकर्ता और स्टूडेंट वे एजूकेशन के निदेशक वरिंदर बजाह एक छात्रा को यह बताते पकड़े गए कि वह कैसे बिना परीक्षा दिए अपनी वीजा के लिए अनिवार्य अंग्रेजी भाषा का प्रमाण पत्र पा सकती है। एक और कथित कार्यकर्ता छात्र को बंद लिफाफे में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज सौंपते नजर आए।