टॉप न्यूज़मनोरंजन
छोटे नवाब तैमूर स्टारकिड्स में सबसे आगे
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/taimur-655x353.jpg)
स्टारकिड्स का सोशल मीडिया पर छाए रहना अब मानों ट्रेंड बन गया है। ऐसे में लोगों ने इस बात की भी समीक्षा करनी शुरु कर दी है कि किस स्टारकिड ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। इस प्रतियोगिता में छोटे नवाब तैमूर को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। आपको बतला दें कि तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार बनी रहती हैं।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/taimur-655x353-1.jpg)
तैमूर के पहनावे से लेकर उसकी मुस्कान और वो कब क्या कर रहे हैं, कौन उनसे मिल रहा है और वो कहां जा रहे हैं कैसे खा रहे हैं आदि आदि बातों का जिक्र भी सोशल मीडिया पर फोटो सहित खूब होता है। सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर को चाहने वालों की भी कमी नहीं है, इसलिए चाहे उनका पहला बर्थडे हो या फिर उनके स्कूल जाने का पहला दिन, ऐसा कोई भी आयोजन जिसके केंद्र में तैमूर होते हैं सोशल मीडिया की नजर बस उन्हीं पर होती है।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/tymore.jpg)
इससे सैफ खुद को थका महसूस करते हैं क्योंकि उनसे उनका हाल तो पूछा जाता नहीं बल्कि यह पूछा जाता है कि तैमूर बाबा कैसे हैं, क्या करते हैं। सैफ ही नहीं करीना भी कह चुकी हैं कि तैमूर पर कैमरों की नजर से वो परेशान आ चुकी हैं। वो चाहती हैं कि उनके बच्चे की परवरिश आम बच्चों की ही तरह हो, लेकिन क्या किया जाए सोशल मीडिया से लेकर मीडिया वाले तक तैमूर के दीवाने हैं, इससे तैमूर की दादी भी प्रभावित हैं और कहती हैं कि वो तो इस उमर में हमसे ज्यादा फेमस है, उसके बारे में फिर कभी बात करेंगे। इस तरह स्टारकिड्स में तैमूर ही हैं जिनकी वजह से अब पूरा खानदान पहचाना जा रहा है। साभार : एजेंसी