फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

जनता के विकास के लिए सपने देखता हूं: वरूण गांधी

varun-gandhi-in-sultanpurसुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्राण्ड नेता एवं सुलतानपुर के सांसद वरूण गांधी ने कहा है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि जनता के लिए विकास के सपने देखते हैं। वरूण ने कहा कि वह जनता के बीच सेवा की भावना को लेकर आए हैं। जनता के हर सुख.दुख में वह भागीदार बनेंगे और उनकी खुशहाली के लिए काम करते रहेंगे। वरूण ने आज लम्भुआ में 13 सौ गरीब महिलाओं को साडियां बांटी तथा करीब दो सौ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए वरूण गांधी आज सुबह लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र की निषाद बस्ती पहुचें और कुछ दिन पूर्व एक दुर्घटना में मृतक के परिवार से मिलकर उसे सान्त्वना दी। उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button