अद्धयात्म

जानिए कौन से फूल चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं भगवान

12-21-09-2016-1474463740_storyimageफूल पूजन साम्रगी का एक महत्वपूर्ण भाग होते हैं। भगवान को श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए फूलों से भगवान प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो विशेष प्रकार के फूलों से भगवान की पूजा होती है। यही नहीं भगवान को फूल अर्पित करने भी विशेष विधि होती है। अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करते समय अलग-अलग फूलों का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं किस भगवान को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

भगवान गणेश: भगवान गणेश को लाल रंग का फूल पसंद है। लेकिन ध्यान रखें कि भगवान गणेश को तुलसी भूलकर भी न चढ़ाएं। लाल रंग का फूल भगवान गणेश को अर्पित करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

भगवान विष्णु: भगवान विष्णु को कमल का फलू अत्यंत प्रिय है। आफ भगवान विष्णु को गुलाबी रंग का कमल का फूल चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा जूही, केवरा, मालती के फूल भी भगवान विष्णु को चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है।
भगवान शिव:

मां लक्ष्मी: मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। इसके अलावा देसी गुलाब भी मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए। यहीं फलों में मां लक्ष्मी को श्रीफल चढ़ाने से हर मन्नत पूरी होती है।

भगवान शिव: भगवान शिव को सफेद रंग के फूल काफी पसंद हैं। इसके अलावा कनेर का फूल, धतूरा के फूल, पलाश के फूल भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं। भगवान शिव की पूजा करते समय बेल पत्र जरूर होने चाहिए।

मां दुर्गा: मां को गुडहल का फूल बेहद पसंद है। इसके अलावा कमल, मोगरा और बेल पत्र भी मां दुर्गा को चढ़ाए जा सकते हैं।

मां पार्वती: मां पार्वती को भी वही फूल पसंद है जो भगवान शिव को पसंद हैं। मां पार्वती को पलाश के फूल, सफेद कमल भी चढ़ाए जाते हैं।

भगवान हनुमान: हनुमान को चमेली का फूल अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा हनुमान जी को चमेली का इत्र भी चढ़ाया जाता है।

कृष्ण भगवान: कृष्ण भगवान को तुलसी दल चढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा नीला कमल भी भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button