मनोरंजन

जानिए क्या करता है प्रियंका चोपड़ा का बोयफ़्रेंड, जानकर दंग रह जाएंगे

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक आज अपनी एक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उनकी रिलेशनशिप से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल हुआ करती है। आज से कुछ दिन पहले की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा और रणबीर की रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती थी। परंतु जब उन दोनों का ब्रेकअप हो गया तो उसके बाद अब इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास की रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल के दिनों में ही प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया के सामने इस बात को कबूल किया कि वह निक जोनास को डेट कर रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर निक जोनास कौन है तो चलिए बताते हैं आपको निक जोनास के बारे में…

25 वर्षीय निक जोनास के बारे में ऐसा बताया जाता है कि वह पेशे से एक अमेरिकन सिंगर सॉन्ग राइटर और एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर भी है। बेहद ही छोटी उम्र से थिएटर कि इस दुनिया में कदम रखने वाले निक जोनास ने अब तक कई सारी नाटकों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है। उनकी कुछ बेहतरीन नाटकों की लिस्ट में एनी गेट योर गन, ब्यूटी एंड द बीस्ट शामिल है। थिएटर की दुनिया में काम करने के बाद उन्होंने गाने लिखना भी शुरू किया। आपको बता दें कि उनका पहला गाना लोगों के बीच उतना ज्यादा पॉपुलर तो नहीं हुआ बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

अपने पहले गाने के फ्लॉप हो जाने के बाद निक जोनास ने अपने ही भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की। जोनास ब्रदर नामक यह बैंड लोगों के बीच पहली बार सुर्खियों में उस वक़्त आया जब पहली बार इस बैंड के परफॉर्मेंस को डिज्नी चैनल पर लोगों के बीच दिखाया गया। TV चैनल पर पहली बार परफॉर्मेंस दिखाए जाने के बाद उन्हें वर्ष 2008 में ग्रैमी अवार्ड में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। कई सारी सम्मान को पाने के बावजूद वर्ष 2004 में उनका यह बैंड बिखर गया। ऐसा बताया जाता है कि उनके सभी भाई एक दूसरे से अलग हो गए थे।

सभी भाइयों को एक दूसरे से अलग हो जाने के बावजूद उन्होंने अकेले दम पर वर्ष 2017 में Hero अवार्ड हासिल किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2014 में ब्रिटिश मैगजीन की तरफ से निक जोनास को सेक्सिएस्ट मैन अलाइव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से सम्मानित होने के के महज 1 साल बाद उन्हें फिर से सेक्सिएस्ट मैन अलाइव की लिस्ट में शामिल किया गया। ऐसा बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास की पहली मुलाकात क्वांटिको के सेट पर हुई थी।

क्वांटिको के सेट पर पहली मुलाकात होने के बाद दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा करीब आ गया थे। आज दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि यह पहला मौका नहीं है जब निक जोनास किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में हो इससे पहले भी वह कई सारी हॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button