अद्धयात्म

जानिए, सप्ताह के किस दिन कौनसा काम नहीं करना चाहिए

week1-1452331601कार्य और उसका परिणाम किसी आवश्यकता से जुड़े होते हैं। कहा भी जाता है कि हर कार्य समय के अनुसार हो तो वह शुभ होता है और उसका परिणाम मन के अनुकूल होने की संभावना बढ़ जाती है। ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के हर दिन का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। अगर कोई कार्य ग्रहों की अनुकूलता का लाभ लेकर किया जाए तो उसमें सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है। इसी प्रकार अगर कोई कार्य दिन, ग्रह और ऋतु के विरुद्ध किया जाए तो उसमें संकट आते हैं। जानिए, किस दिन कौनसा कार्य नहीं करना चाहिए।

सोमवार को तेल लगाना शुभ होता है परंतु गुरुवार को तेल मालिश करना शुभ नहीं माना गया है। शुक्रवार को भी तेल मालिश करना उत्तम फलदायक नहीं माना गया। शनिवार को तेल का दान करना व तेल लगाना शुभ माना गया है। बुधवार को तेल लगाने से दीर्घायु और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

शनिवार, मंगलवार एवं गुरुवार के दिन नाखून काटने का निषेध है। ये दिन नाखून काटने के लिए शुभ नहीं माने गए हैं। इस दौरान केश काटना भी वर्जित होता है। ज्योतिष और आयुर्वेद के अनुसार इससे शरीर की कांति पर बुरा असर होता है। सोमवार को नाखून काटने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन नाखून व केश काटने से सौभाग्य, कांति और सुंदरता में वृद्धि होती है।

रविवार को आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। रविवार  को तुलसी के पत्ते तोडऩा भी वर्जित माना गया है। अगर चतुर्थी तिथि हो तो मूली नहीं खानी चाहिए। अष्टमी को नारियल का सेवन उत्तम नहीं माना जाता। एकादशी को चावल नहीं खाने चाहिए।

गुरुवार को पूरे घर की सफाई नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर की समृद्धि और शांति का नाश होता है। इस दिन बाल काटने को भी शुभ नहीं माना गया है। घर की सफाई के लिए रविवार और शनिवार को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसी प्रकार अगर कचरा फेंकना हो तो सूर्यास्त के बाद न फेंके। सायंकाल और सुबह इसके लिए ठीक हैं। सूर्यास्त के बाद का समय पूजन के लिए श्रेष्ठ होता है और उसका उपयोग पूजन जैसे शुभ कार्यों के लिए ही करना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button