स्पोर्ट्स

जानिये, हैज़ल ने पार्टी के बीच युवी को क्यों दिखाया अपना ऐसा रूप…!

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सत्र ऑल राउंडर युवराज सिंह एक बार फिर से चर्चा का मुख्य केंद्र बन गये हैं। इस बार वह और किसी वजह से नहीं, बल्कि अपनी ही एक्स गर्ल फ्रेंड और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा के कारण सुर्खियों का अहम हिस्सा बने हैं। युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्रीयों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं हैं। हेज़ल कीच से शादी से पहले युवराज सिंह के कई बॉलीवुड अभिनेत्रीयों के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

ख़ैर आप लोग सोच रहे होंगे, कि अब किम शर्मा में ऐसा क्या कर दिया जो युवराज सिंह रातों रात चर्चा का केंद्र बन गये हैं। दरअसल हाल में ही भारतीय टीम के दिग्ज खिलाड़ी युवराज सिंह अपनी खुबसूरत पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेज़ल कीच के साथ एक पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जिस पार्टी में युवराज और हेज़ल शिरकत करने पहुंचे थे। उसी पार्टी में किम शर्मा भी पहले से उपस्थित थी। किम, युवराज के पास आकरबात करने लगी। युवराज भी किम को कुछ ज्यादा भाव दे रहे थे। बस यही बात हेज़ल को हज़म नहीं हुई और वो युवराज को तीखी नजरों से देखते हुए पार्टी बीच में ही छोड़ कर अकेली घर चली गयी।

Related Articles

Back to top button