लखनऊ

जापान की एशिया पैसिफिक युनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए सी.एम.एस. छात्र को 26,246 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र हिमांशु को जापान की प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक युनिवर्सिटी में 26,246 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 17 लाख रूपये की स्काॅलरशिप के साथ प्रवेश के लिए चयनित किया गया है। हिमांशु को यह स्काॅलरशिप उसकी शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपने मेधात्व का परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। एशिया पैसिफिक युनिवर्सिटी विश्व के टाॅप विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमें लगभग 80 देशों के छात्र उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त करते हैं।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि पर हार्दिक बधाईयां प्रेषित करते हुए कहा है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेशों में उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु चयनित हो रहे हैं। ये मेधावी छात्र सारी दुनिया में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को प्रवाहित करेंगे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी इस मेधावी छात्र को बधाई देते हुए कहा है कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को विदेशों के प्रख्यात विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने हेतु लगातार मार्गदर्शन एवं प्रेरित करता है ताकि ये छात्र अपने बौद्धिक ज्ञान व विश्वव्यापी दृष्टिकोण की बदौलत विश्वमंच पर देश का नाम रोशन करें। प्रो. किंगडन ने ध्यान दिलाया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 59 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button