अन्तर्राष्ट्रीय

जापान: हेगीबिस तूफान का कहर: 225 किमी प्रतिघंटा हुई हवा की रफ्तार, 1930 उड़ानें रद्द

जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान ‘हेगीबिस’ अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर होते हालात के कारण 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लेकिन, सिर्फ 50 हजार लोगों ने ही अपना घर छोड़कर जाना मुनासिब समझा।

जापान में तूफान हगिबीस राजधानी टोक्यो की तरफ 216 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई थी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा था।

तूफान के कारण 36 हजार घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कनागवा और मचीदा जिलों में करीब 45 हजार घरों में बिजली कट गई है। तूफान के कारण 1930 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इस भयावह आपदा से जापान में सड़क, रेल व हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ है।

तूफान प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सुरक्षित दूसरे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं। टोक्यो की ओर हवाएं 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। तेज हवाओं और तूफान के कारण पांच लोग घायल हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 24 घंटे में प्रशांत महासागर तट से टकरा सकता है। उसके बाद उसके ग्रेटर टोक्यो की ओर बढ़ने की आशंका है। तटीय शहरों में निकासी केंद्र स्थापित किए गए हैं, और हजारों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया।

तूफान के कारण टोकियो, चिबा और कनागवा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। आगे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। सरकार ने बचाव कार्य के लिए पुलिस और सेना के 17 हजार जवान तैनात किए हैं।

हगिबीस फिलीपिनो भाषा का शब्द है। इसका मतलब रफ्तार होता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान की रफ्तार 162 से 220 किमी होती है। 1958 में टोक्यो में सबसे खतरनाक तूफान इडा आया था। इसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 5 लाख घर बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

Related Articles

Back to top button