अन्तर्राष्ट्रीय

टेम्स नदी में नौका में विस्फोट कई लोग घायल

thames riverलंदन: ब्रिटेन की टेम्स नदी में एक नौका में हुए विस्फोट में आज दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:40 बजे बर्कशायर सीमा से लगे टापलो के एमर्डन लेन में ब्रे लॉक में घटी। घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इनमें दो पुरुष और एक महिला 40 साल के आसपास के हैं। एक महिला 30 से 35 साल की होगी। एक बच्ची और तीन साल का एक बच्चा भी शामिल हैं। एक व्यक्ति की मौके पर ही चिकित्सा कर दी गयी। टेम्स वैली पुलिस के मुताबिक नौका निजी स्वामित्व वाली बताई जाती है और विस्फोट के समय उस पर बड़ी संया में वयस्क और बच्चे सवार थे। अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button