अद्धयात्म

टैरो राशिफल: 28 अप्रैल 2018

मेष-नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। टैरो राशिफल: 28 अप्रैल 2018

वृष- नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में प्रमोशन एवं ट्रांसफर के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

मिथुन- पूरा दिन आध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

कर्क- आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है, अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

सिंह- कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझें, गप्पे मरने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कन्या- आपको साक्षात्कार या सौदे के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे।

तुला- व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेगे।

वृश्चिक- करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधो में उन्नति के आसार हैं, वाहन ध्यान से चलाएं।

धनु- कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

मकर- किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कुंभ- कार्यस्थल में किसी से ना उलझें, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का माहौल रहेगा।

मीन- अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम न उठाएं।

Related Articles

Back to top button