अद्धयात्म

टैरो राशिफल: 29 अप्रैल 2018

मेष- दिनचर्या व्यस्थ रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें।टैरो राशिफल: 29 अप्रैल 2018

वृष- घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

मिथुन- यदि आप नौकरी ढूंढ रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

कर्क- आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

सिंह- आपको एक प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कन्या- अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला- वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक- प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

धनु– जीविका के क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

मकर- कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कुंभ- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

मीन- घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

Related Articles

Back to top button