स्पोर्ट्स

टॉस जीतकर श्रीलंका की अच्छी शुरुआत

नागपुर : श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 33 रन बना लिए थे। श्रीलंका का पहला विकेट पांचवें ओवर में लगा, जब सदीरा समरविक्रमा ने ईशांत शर्मा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच आउट किया। सदीरा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम में कोई बदलाव नहीं है किया गया, वहीं भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है। शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की जगह मुरली विजय, रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।

दोनो टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा। श्रीलंका: सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चांडीमल ( कप्तान ), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, रंगना हेराथ, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे।

Related Articles

Back to top button