अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिप्लव देव का धुआंधार बयान, प्रधानमंत्री मोदी ने तलब किया

अगरतला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बिप्लव देव को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है। सीएम देव को मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही त्रिपुरा में 25 साल की वामपंथी सत्ता को हराकर भारतीय जनता पार्टी के बिप्लब देव ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई।
देव के हालिया बयान की सोशल मीडिया और मीडिया में खूब चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां संजय महाभारत में धृतराष्ट्र को बता रहा था कि युद्ध में क्या हो रहा है। इसका मतलब उस समय भी टेक्नॉलजी थी, इंटरनेट था। उस समय भी यह सब इस देश में था। जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/ मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था? हालांकि इस बयान पर उन्होंने माफी माँगी। युवा सरकारी नौकरी के लिए कई वर्षों तक राजनीतिक दलों के पीछे भागते हैं और अपने जीवन के कई अनमोल वर्ष बरबाद कर देते हैं। अगर यही युवा राजनीतिक दलों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेते तो अब तक उनके बैंक में 5 लाख रुपये होते। हर घर में एक गाय होनी चाहिए। यहां दूध 50 रुपए लीटर है। कोई ग्रैजुएट है, नौकरी के लिए 10 साल से घूम रहा है। अगर वह गाय पाल लेता तो अपने आप उसके बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए तैयार हो जाते। मैकेनिकल की बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज ज्वाइन करनी चाहिए क्योंकि उनके पास प्रबंधन, निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।

Related Articles

Back to top button