उत्तर प्रदेशलखनऊ

दर्जनों पीपीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान

UP-Police-3लखनऊ। सूबे की प्रान्तीय पुलिस सेवा यानि पीपीएस में सेवारत कई अधिकारियों को प्रदेश शासन ने प्रोन्नत वेतनमान दे दिया है। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के उच्च वेतनमान 37,400-67,000 ग्रेड पे-10000 रूपए में प्रोन्नत अधिकारियों में 1989 बैच के बलवंत राय, शकील अहमद खां, ऋषिपाल सिंह व जगदीश सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार 1990 बैच के अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-1 (वेतनमान 16,400-20,000 पुनरीक्षित वेतनमान 37,400-67,000 ग्रेड पे-8900 रूपए) में प्रोन्नत अधिकारियांे में ओम प्रकाश, स्वामीनाथ, डा. ओम प्रकाश सिंह, डा. अनिल कुमार मिश्र, ओम प्रकाश सिंह-द्वितीय व जय प्रकाश, शकीलुज्जमा, रामजी सिंह यादव, संजय सिंह, रामकिशुन, राजकमल यादव, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, राजेश कुमार व दिवाकर कुमार शामिल हैं। वहीं 1991 बैच के अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-2 (वेतनमान 14,300-18,300 पुनरीक्षित वेतनमान रूपए 37,400-67,000 ग्रेड पे-8700 रूपए) में प्रोन्नत अधिकारियों में रमाकान्त प्रसाद, हृदेश प्रसाद, अवधेश कुमार विजेता, नरेन्द्र प्रताप सिंह, आदित्य प्रकाश वर्मा के अलावा 1992 बैच के राम अभिलाष त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, देवेश कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायन सिंह, बृजेश कुमार सिंह, विजय पाल सिंह, प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, कमलेश कुमार दीक्षित, अजय प्रताप सिंह, उदय शंकर सिंह व राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
जबकि 1998 व 1999 बैच के अपर पुलिस अधीक्षक, वेतनमान (12,000-16,500 पुनरीक्षित 15,600-39,100 ग्रेड पे 7600 रूपए) में प्रोन्नत अधिकारियों में शिष्य पाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राज कुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, कु. दीपिका अग्निहोत्री, जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, वंशराज सिंह यादव, डा. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, रघुवीर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह व राजेश कुमार पाण्डेय शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button