स्वास्थ्य

सरसों के तेल से दर्द के साथ दांतों के कीड़ों का भी होगा सफाया, जानिए कैसे

अक्सर बच्चों को ये हिदायत दी जाती है कि ज्यादा मीठा खाने से उनके दांत खराब हो जाएंगे या उनके दांतों में कीड़ा लग जाएगा। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ऐसा बड़े लोगों के साथ नहीं होता है।
दर्द के साथ दांतों के कीड़ों का भी होगा सफाया, इस तरह इस्तेमाल करें सरसों का तेल 
दांतों की ढंग से साफ-सफाई न होने की वजह से दांतों में कीड़ा लग जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति को बहुत दर्द होता है, लेकिन सरसों के तेल का ये जबरदस्त नुस्खा दांत के कीड़ो के साथ दर्द से भी जल्द निजात दिला सकता है। 
दांत में कीड़ा लग जाने पर सरसो के तेल में नमक और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने दांतों पर रगड़ें। रोजाना दिन में 2 बार करने से दांत के कीड़े साफ हो जाएंगे।
कीड़े लगने की वजह से अगर दांत में काफी दर्द भी रहता है तो उस जगह लौंग का तेल लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा निकलने के साथ दर्द भी तुरंत ठीक हो जाएगा।
 कलौंजी के बीजों को कच्चा चबाने से भी दांत के कीड़े  निकलकर दांत चमक जाते हैं। 

Related Articles

Back to top button