फीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली में सर्द सुबह, 100 रेलगाड़ियां प्रभावित

train lateनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल के अंतिम दिन की सुबह सर्द रही। कोहरे के कारण बुधवार को 100 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 93 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं और आठ के समय में बदलाव किया गया है, जबकि दो को रद्द किया गया है। सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कुछ दिनों से जारी कंपकपाती ठंड से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ”सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं।” दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता 86 फीसदी दर्ज की गई। शहर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button