फीचर्ड
दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो बनेगा चीन में
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2013/09/film2.jpg)
मुंबई(ईएमएस)। चीन के तटीय नगर सिंगदाओ में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो बनने जा रहा है। यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी निर्माण निगम दालियान वांदा समूह के अध्यक्ष वांग जिआनलिन ने यह घोषणा करते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत 376 हेक्टेयर भूमि पर बीस फिल्म स्टूडियो बनाए जायेंगे और ये विश्व की सबसे बड़ी फिल्म स्टूडियो परियोजना होगी।