अन्तर्राष्ट्रीय

दुबई में पति ने भारतीय पत्नी की हत्या की

baiदुबई (एजेंसी)। यहां एक पति ने कथित रूप से भारतीय मूल की अपनी पत्नी की स्कूल के बाहर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने बताया  मूल रूप से केरल की रहने वाली सोनिया को शहर के अल गारहौद क्षेत्र में गुरुवार सुबह 1०.15 और 11 बजे के बीच न्यू इंडियन मॉडल स्कूल (एनआईएमएस) के द्वार के बाहर चाकू से गोद दिया गया।  पीड़िता स्कूल में बतौर सेविका कार्यरत थी। खबर के अनुसार  उसके पति ने पहले उसे चाकू से गोदा और उसके बाद स्वयं भी चाकू घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक  3० वर्षीया महिला के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर पांच बार वार किए गए। ‘द नेशनल’ ने स्कूल के एक कर्मचारी के हवाले से बताया  ‘‘यह घटना पति-पत्नी के बीच हुई। यह घटना परिसर के बाहर हुई। कक्षाएं चल रही थीं इसलिए बच्चे अंदर थे।’’कर्मचारी ने कहा  ‘‘पत्नी पर चाकू का प्रयोग करने के बाद उसने स्वयं पर वार किए।’’ एक अन्य कर्मचारी ने कहा  ‘‘हम सब हैरान हैं कि यह स्कूल के बाहर हुआ।’’ उसने कहा  ‘‘वह व्यक्ति स्कूल के ईद-गिर्द घूम रहा था और उसकी कार कुछ देर वहां खड़ी थी। उसने चाकू निकाला और उससे कई बार महिला की गर्दन और पेट पर वार किए। बहुत खून निकला था।’’

Related Articles

Back to top button