ज्ञान भंडार
दुल्हन ने इस ड्रेस में 33 देशों में मनाया हनीमून

हर कपल्स का सपना होता है कि वह अपना हनीमून दुनिया की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर मनाए। इसके लिए कपल्स दुनियाभर की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट बनाते हैं। लेकिन एक ऐसा भी कपल है जिसने दुनिया के 33 देशों में हनीमून मनाया और चर्चित हो गया। यह जोड़ा भारत भी आया और अपनी मोहब्बत को मुकम्मल करने के लिए आगरा स्थित ताजमहल गया। इस जोड़े ने दो साल तक अपना हनीमून सेलिब्रेट किया और दुनियाभर के देशों में घूमा। लेकिन, इस दौरान दुल्हन ने अपनी ड्रेस नहीं बदली और एक ही ड्रेस में सारे देशों की सैर पर गई।
आइए जानते हैं इस जोड़े की कहानी…

निक और जो की एक दूसरे से हाईस्कूल में मुलाकात हुई। कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे के साथ डेट की और आखिर में एक-दूजे के हो गए। 2017 में शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने एक साल तक हनीमून मनाने का प्लान बनाया और कई देशों को अपनी लिस्ट में शामिल किया। और इसके बाद ये जोड़ा दुनियाभर के देशों में हनीमून मनाने के लिए निकल पड़ा।
इस जोड़ों के इंस्टाग्राम अकाउंट में हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। यह जोड़ा भारत आया तो आगरा के ताजमहल में अपनी मोहब्बत को मुकम्मल करने के लिए ताजमहल गया।
लेकिन इस दौरान जो ने एक ही ड्रेस पहनी और अपने हनीमून को सबसे अनोखा बनाया। जो ने अपनी वेडिंग ड्रेस में ही सारे देश घूमें और अलग-अलग जगहों पर शानदार तस्वीरें खिंचवाई।
इस जोड़े ने अपने हनीमून की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। इन तस्वीरों की ही बदौलत यह जोड़ा अपने अनोखे हनीमून के लिए दुनियाभर में चर्चित हो गया।