राज्यराष्ट्रीय

देश में अब तक 35 करोड़ से ज्यादा लगाए गए कोरोना रोधी टीके, एक दिन में 57.36 लाख दी गईं डोज

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत 21 जून को हुई।

देश में एक दिन में 57.36 लाख डोज लगाई गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक डोज लगाई गईं।

18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली डोज और 3,29,889 लोगों को दूसरी डोज दी गई

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली डोज और 3,29,889 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र समूह के कुल 9,94,34,862 लोगों ने पहली और 27,12,794 ने दूसरी डोज ली है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग में कोरोना टीके की 50 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज दी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष की श्रेणी के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।

शनिवार रात 11 बजे तक किस राज्य में कितने लगे टीके

महाराष्ट्र 8.07 लाख

राजस्थान 7.70 लाख

पंजाब 5.42 लाख

उत्तर प्रदेश 5.12 लाख

गुजरात 3.30 लाख

मध्यप्रदेश 2.72 लाख

बिहार 2.67 लाख

बंगाल 2.65 लाख

दिल्ली 1.61 लाख

छत्तीसगढ़ 1.35 लाख

झारखंड 1.30 लाख

हरियाणा 1.26 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.78 लाख

उत्तराखंड 0.47 लाख

हिमाचल 0.38 लाख

(आंकड़े को-विन एप एवं राज्य ब्यूरो के मुताबिक)

Related Articles

Back to top button