अपराधउत्तर प्रदेश

नाबालिग के साथ प्रधान के बेटे समेत 10 लड़की के साथ करते हैं ये घिनौना कम, रहम की भीख मांगती रही पीड़िता लेकिन…

नाबालिग के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप किया, ग्राम प्रधान के भी दो बेटे शामिल थे, पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन दरिंदों ने फिर भी उसे नहीं बख्शा।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ ग्राम प्रधान के दो पुत्रों सहित दस आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। तीन दिन बाद होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामले में दस नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान के दो पुत्रों रोहित और नीतीश को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी ससुराल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ही एक गांव में है।
18 जून को उसके साले की सगाई थी, जिसमें उसकी 15 वर्षीय बेटी भी आई थी। रात करीब 8 बजे प्रधान के बेटों ने उसकी बेटी को एक धार्मिक स्थल पर बाइक से घुमाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने जंगल में ले जाकर आठ दोस्तों के साथ उसके साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के न लौटने पर परिजनों ने उसे रात भी ढूंढा।

19 जून की सुबह वह लहूलुहान हालत में मक्के के खेत में बेसुध पड़ी मिली। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button