टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

नेता ने दिया विवादित बयान, कहा-गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए

नई दिल्ली: हाल ही में अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट विजय मानकर ने एक विवादित बयान दिया था जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय मानकर कर रहे हैं कि गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।नेता ने दिया विवादित बयान, कहा-गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: सोनिया गांधी ने खाया जहर हॉस्पिटल में हुई… मचा हडकंप, पुरे देश में शोक की लहर…

विजय मानकर ने कहा कि गीता स्त्री पुरुष में समानता को नकारती है

यह वीडियो अली शोहराब नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। एक ही दिन में इसे करीब एक लाख लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं 6 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में विजय मानकर कह रहे हैं जो गीता युद्ध और हिंसा को धर्म बताती है उसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए।

फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि या वीडियो कब का है। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ सा गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा मीडिया संस्थान नहीं करता। अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट विजय मानकर कह रहे हैं कि ‘मैं आज इस मंच से कहता हूं कि गीता को कचरे की पेटी में फेंक देना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि गीता कहती है कि मैंने वर्ण व्यवस्था बनाई है, गीता कहती है कि ब्राह्मण श्रेष्ठ होते हैं हमें ब्राह्मणों की पूजा करनी चाहिए। गीता महिलाओं को कनिष्ठ मानती है, हिंसा और युद्ध को धर्म बताती है।

ये भी पढ़ें: दीपिका के घर गुंजी बच्चे की किलकारियां, दिया बेटे को जन्म

गीता में समानता को नहीं माना गया है। इसमें स्त्री और पुरुष में भेद किया गया है। जिसमे हिंसा को धर्म बताया गया है वह इस देश का राष्ट्रीय ग्रंथ तो क्या दुनिया के किसी भी ग्रंथ की पंक्ति में बैठने के लायक भी नहीं है।

ऐसा पहली बार नहीं कि मानकर ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले वो पीएम मोदीको लेकर भी कई बार टिपण्णी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button