पर्यटन

पतझड़ सीजन में इन 4 देशों की खूबसूरती होती है देखने आते हैं दूर-दूर से टूरिस्ट

1_1446094389दस्तक टाइम्स/एजेंसी: नई दिल्ली:दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों ऑटम यानी पतझड़ का मौसम है। इस मौसम की अपनी अलग खूबसूरती है। इस दौरान पेड़ों के पत्तेहरे से सुनहरे, पीले, गुलाबी, संतरी हो जाते हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। आज इन्हीं खूबसूरत नजारों के बारे में वहां की खासियत के बारे में जानेंगे…..
 
जापान
जापान के शहर निक्को स्थित माउंट ननतई और लेक शूज़ेनजी की खूबसूकती देखने लायक होती है। पतझड़ के दौरान पेड़ों पर लगे पत्तों का रंग पीला और गुलाबी हो जाता है।
पतझड़ के मौसम में दुनियाभर से लोग यहां पेड़ों की सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं। लेक में बोटिंग होती है। हवाई जहाज और हॉट बलून की मदद से इन पेड़ों का एरियल व्यू अलग ही नजर आता है। हजारों किमी में फैला जंगल और लेक बेहद सुंदर नज़र आते हैं।

 

थाइलैंड
थाइलैंड स्थित फी-फी आइलैंड है यह। यह छोटा आइलैंड दो बड़े आइलैंड- फूकेट और स्ट्रेट ऑफ मलक्का के बीच स्थित है। 1940 के दशक में इस आइलैंड में मुस्लिम मछुवारों की जनसंख्या सबसे अधिक थी। बाद में यह आइलैंड कोकोनट की प्लांटेशन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हुआ।
 
2013 में यहां की जनसंख्या तीन हजार थी। 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के कारण आइलैंड को काफी नुकसान हुआ। 2000 में बनी ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म-द बीच में फी-फी डॉन आइलैंड दिखाए गए। तभी से यह आइलैंड पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए।

Related Articles

Back to top button