फीचर्डराष्ट्रीय

परमाणु क्षमता युक्त अग्नि-3 का सफल परीक्षण

prmaduभुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा में स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से सोमवार को परमाणु क्षमता युक्त अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सतह से सतह पर मार करने वाला अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र 3 ००० किमी दूरी तक मार कर सकता है। अग्नि-3 को सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर से 2०० किमी. दूर भद्रक जिले के तटवर्ती इलाके धम्रा में स्थित ‘इनर व्हीलर आईलैंड’ के प्रक्षेपण स्थल से छोड़ा गया। प्रक्षेपास्त्र ने बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। प्रक्षेपण स्थल के निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने आईएएनएस को बताया  ‘‘सामरिक बल कमान ने अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। प्रक्षेपास्त्र की उपयोगिता जांचने के लिए यह परीक्षण किया गया।’’ प्रसाद ने बताया  ‘‘प्रक्षेपास्त्र को उसकी पूरी क्षमता के साथ परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल रहा। प्रक्षेपास्त्र ने अपने सभी लक्ष्य पूरे किए।’’ अग्नि-3 1.5 टन तक वजन का हथियार वहन करने में सक्षम है। इसकी लंबाई 16 मीटर और वजन 48 टन है। इसमें दो चरणों में प्रज्ज्वलित होने वाली ईंधन प्रणाली है  तथा यह धरती की ओर लक्ष्य की तरफ मुड़ने के बाद बेहद तीव्र गति के साथ धरती के पर्यावरण में प्रवेश करता है।
रेल मोबाइल प्रणाली से युक्त अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र को देश के किसी भी हिस्से से छोड़ा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button