व्यापार

पांच साल में सबसे सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है कीमत

पी2-1438853286ली धातु(सोना) अपने पांच वर्ष के निम्नतम स्तर पर आ गया है। वैश्विक बाजार से कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और शनिवार को इसके भाव 195 रुपए की गिरावट के साथ 25,615 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए।
 
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी के भाव भी 150 रुपए की गिरावट के साथ 34,100 रुपए प्रति किलो रह गए। सर्राफा व्यापारियों की माने तो अमेरिकी नीति निर्माताओं के द्वारा अगले महीने ब्याज दरों में वृद्धि करने के अनुमान के बाद डॉलर में तेजी आई और बहुमूल्य धातुओं की मांग कमजोर पड़ गई। 
 
इस कमजोर वैश्विक रख के बीच सोना अपने पांच वर्ष के निम्नतम स्तर को छू गया जिससे यहां वैकल्पिक निवेश के लिए बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतें प्रभावित हुई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में शुक्रवार के कारोबार में सोना 1.3 प्रतिशत की गिरावट 1,056.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे पूर्व कीमत 1,051.60 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया था जो फरवरी 2010 के बाद का निम्नतम स्तर था। चांदी की कीमत भी 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.04 डॉलर प्रति औंस रह गई। शुक्रवार को सोने के भाव में 10 रुपए की गिरावट आई थी।

Related Articles

Back to top button