स्पोर्ट्स

पाकिस्तान-आयरलैंड वन-डे में बने कई कीर्तिमान..

04_03_2015-04pakistancricketteamमल्टीमीडिया डेस्क। पाकिस्तान ने डबलिन में गुरुवार को खेले गए पहले वन-डे में आयरलैंड को 255 रनों से हराया। इस मैच में कई कीर्तिमान बने। पाकिस्तान के 337/6 के जवाब में आयरिश पारी 82 पर ढ़ेर हुई। यह पाकिस्तान की वन-डे में सबसे बड़ी जीत है, वहीं आयरलैंड ने इस मैच में अपना न्यूनतम स्कोर बनाया।

आइए नजर डालते हैं इन रिकॉर्ड्‍स पर…

1. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 255 रनों से जीता, जो वन-डे में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत ढाका में 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ थी जब उसने 233 रनों से मैच जीता था।

2. यदि वन-डे इतिहास में रनों के लिहाज से देखा जाए तो यह नौवीं बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की थी जब उसने जुलाई 2008 में एबरडीन में उसे 290 रनों से हराया था।

2. आयरलैंड की पारी इस मुकाबले में 23.4 ओवरों में 82 पर सिमटी, जो उसका अपने घर में वन-डे में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका अपने घर में न्यूनतम स्कोर 96 था जो उसने 2011 में बेलफास्ट में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

3. आयरलैंड की पारी 82 पर सिमटी जो उसका वन-डे में दूसरा कम स्कोर है। उसका न्यूनतम स्कोर 77 है जो उसने सेंट जॉर्ज में अप्रैल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

4. शार्जिल खान ने इस मैच में 152 रन बनाए, जो किसी वन-डे में पाकिस्तान की तरफ से तीसरा बड़ा स्कोर है। सईद अनवर (194 वि. भारत – चेन्नई 1998) और इमरान नजीर (160 वि. जिम्बाब्वे – 2007 विश्व कप) ने उनसे ज्यादा रनों की पारियां खेली है।

5. पाकिस्तान के इमद वसीम ने इस मैच में 14 रनों पर 5 विकेट लिए जो पाकिस्तान के किसी बाएं हाथ के गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने वसीम अकरम (15/5) के रिकॉर्ड को तोड़ा।

6. शार्जिल ने मात्र 85 गेंदों में 150 रन पूरे किए। 150 रन तेजी से पूरे करने के मामले में वे अब एबी डीविलियर्स (64 गेंद वि. ऑस्ट्रेलिया – सिडनी 2015) और शेन वॉटसन (83 गेंद वि. बांग्लादेश – ढाका 2011) के बाद तीसरे क्रम पर पहुंच गए।

 

Related Articles

Back to top button