टॉप न्यूज़दिल्लीब्रेकिंगराष्ट्रीय

पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया मामुली राहत, घटाए दाम

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों में कटौती का सिलस‍िला सातवें दिन भी जारी है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटी हैं। बुधवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। एएनआई के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल में भी 9 पैसे की कटौती हुई है।

नई दिल्ली: कच्चे तेल के दाम घटने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार सातवें दिन कटौती हुई। दिल्ली और मुंबई समेत अधिकतर जगह पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए। पिछले कई दिनों से इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 9 पैसे घट गया। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.34 रुपए प्रति लीटर से घटकर 81.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में भी इसके भाव में कटौती हुई। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल का भाव 86.81 रुपए से घटकर 86.73 रुपए हो गया। मुंबई में पेट्रोल का भाव 8 पैसे प्रति लीटर घटा। इस कटौती के साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 81.25 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल की बात करें तो इस खातिर आपको 74.85 रुपये प्रति लीटर यहां चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, मुंबई में भी ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। यहां पेट्रोल 8 पैसे सस्ता हुआ है। बुधवार को डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में डीजल का भाव 74.85 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं मुंबई में इसका भाव कल के ही 78.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पिछले 7 दिन में पेट्रोल के भाव में 1.58 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। 17 अक्टूबर को पेट्रोल के दिल्ली में भाव 82.83 रुपए था। वहीं इस तारीख को डीजल के भाव 75.69 रुपए था। इसमें 84 पैसे की कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। सउदी अरब की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा। सउदी की इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। सरकार ने 4 अक्टूबर को जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसमें 1.5 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। इसके अलावा कटौती का 1 रुपए खुद तेल कंपनियों से वहन करने के लिए कहा गया था। ब्रेंट क्रूड के दाम लगातार घट रहे हैं। आज इसका भाव 76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

Related Articles

Back to top button