स्पोर्ट्स
पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा बासेल

लंदन : बासेल को 2019 में होने वाली पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही यह शहर संयुक्त रूप से बैडमिंटन और पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला शहर बनेगा। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि पहली बार इन दो टूर्नामेंट का आयोजन एक साथ हो रहा है। स्विट्जरलैंड के शहर बासेल ने टोक्यो को पछाड़ते हुए 2019 पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के आयोजन की दावेदारी जीती। यह खेल पहली बार टोक्यो में 2020 में होने वाले पैरालम्पिक खेलों में शामिल किया जाएगा। पैरालम्पिक खेलों 2020 में बैडमिंटन प्रतियोगिता में 14 पदक स्पर्धाएं होंगी।