अद्धयात्म
पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इस नवरात्र करें ये 5 उपाय, झट से दूर हो जायेंगी सभी परेशानियाँ

आपकी आमदनी कम हो या ज्यादा अगर आप भी महीने के आखिरी दिनों में पैसों की तंगी झेलने को मजबूर हो जाते हैं तो नवदुर्गा के नौ दिनों में आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार नवरात्र में माता की अराधना करने के बाद अगर आप छोटी-छोटी कन्याओं को जो भी चीजें उपहार या दान देते हैं उसके बदले माता आपके जीवन में उन सब चीजों की कमी पूरी कर देती हैं। आइए जानते हैं किस दिन क्या भेंट करने से क्या लाभ मिलता है।
आज माता का चौथा नवरात्र है इस दिन अगर आप कन्याओं को लाल चुनरी, रूमाल या पहनने के लिए कोई कपड़े भेंट देते हैं तो ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सारी समस्याएं दूर होती हैं।

नवरात्र के पांचवें दिन कन्याओं को श्रृंगार का समान जैसे मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और काजल भेंट किए जा सकते हैं। ऐसा करने से माना जाता है कि देवी मां सौभाग्य और संतान संबंधी सुख प्रदान करती हैं।
नवरात्र के पांचवें दिन कन्याओं को श्रृंगार का समान जैसे मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और काजल भेंट किए जा सकते हैं। ऐसा करने से माना जाता है कि देवी मां सौभाग्य और संतान संबंधी सुख प्रदान करती हैं।
नवरात्र के छठे दिन कन्याओं को खिलौने देने से घर के बच्चे संस्कारी होने के साथ उच्च शिक्षा भी ग्रहण करते हैं।
सातवें दिन मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। इस दिन कन्याओं को पढ़ाई से जुड़ी वस्तुएं दान देने से जीवन में छाए अंधकार का नाश होता है। साथ ही व्यक्ति को सफलता भी मिलती है।
नवरात्र के आठवें दिन किसी छोटी कन्या का पूरा श्रृंगार करके उसका अपने हाथों से पूजन करें। उसके पैरों को गाय के दूध से धोने के बाद उसे वस्त्र और पैसे देकर घर तक छोड़कर आएं। ऐसा करने से कभी भी आपके मान-सम्मान में कमी नहीं आएगी।
नवरात्र के नौवे दिन कन्याओं को खीर, दूध और आटे से बनी पूरियां खिलानी चाहिए। इस खास दिन कन्याओं के हाथों में मेंहदी लगाने से मां की विशेष कृपा होती है।